Ollie Pope के नाबाद 56 रन ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में संजीवनी दी

Webdunia
शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (23:42 IST)
केपटाउन। मध्य क्रम के बल्लेबाज ओली पोप ने नाबाद 56 रन की संघर्षपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में पहले दिन शुक्रवार को संभाल लिया और दिन के खेल की समाप्ति तक 9 विकेट खोकर 262 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। 
 
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उसके शीर्ष तथा मध्य क्रम के लगभग सभी बल्लेबाजों ने अपना योगदान दिया। पोप ने नौंवां विकेट 234 रन पर गिरने के बावजूद मोर्चा संभाले रखा और टीम के स्कोर को 262 तक पहुंचा दिया। पोप 132 गेंदों पर नाबाद 56 रन में 7 चौके लगा चुके हैं। बेन स्टोक्स ने 77 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्का लगाकर 47 रन बनाए। 
 
ओपनर डोमिनिक सिब्ले ने 34, जो डेनली ने 38, कप्तान जो रुट ने 35 और जोस बटलर ने 29 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से वेर्नोन फिलेंडर, कगिसो रबादा, एनरिच नोर्त्जे और ड्वेन प्रिटोरियस ने 2-2 विकेट आपस में बांटे। केशव महाराज को 68 रन पर एक विकेट मिला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख