ओलंपियाड जीत आशाजनक शुरुआत लेकिन भारत में महिला शतरंज को लंबा रास्ता तय करना है: आनंद

WD Sports Desk
शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (12:30 IST)
Viswanathan Anand on women's chess Chess Olympiads : शतरंज ओलंपियाड में भारत की ऐतिहासिक दोहरी खिताबी जीत से बेहद खुश 5 बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने कहा कि यह आशाजनक शुरुआत है लेकिन देश में महिला शतरंज के लिए अब भी बहुत काम किया जाना बाकी है।
 
भारत ने रविवार को इतिहास रचा जब उसकी पुरुष और महिला दोनों टीमों ने शतरंज ओलंपियाड में पहली बार स्वर्ण पदक जीते।
 
हाल के दिनों में जहां पुरुषों के खेल की लोकप्रियता में वृद्धि हुई है और आर प्रज्ञानानंदा (R Praggnanandhaa) और डी गुकेश (D Gukesh) जैसी युवा भारतीय प्रतिभाएं विश्व मंच पर धूम मचा रही हैं तो वहीं इसके विपरीत महिलाओं के खेल को इस गति से मेल खाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है।


 
टेक महिंद्रा ग्लोबल शतरंज लीग के कार्यक्रम के इतर आनंद ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह एक बहुत अच्छी शुरुआत है। मुझे लगता है कि अब भी लंबा रास्ता तय करना है क्योंकि हमें लगातार प्रगति करते रहना चाहिए।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अधिक से अधिक लड़कियों को खेलने के लिए प्रेरित किया जाए और मुझे लगता है कि यह परिणाम अधिक लड़कियों को खेलने के लिए प्रेरित करेगा। यही उम्मीद है।‘‘

UNI

 
वैश्विक मंच पर शानदार प्रदर्शन करने वाले कई युवा भारतीयों का मार्गदर्शन करने वाले 54 वर्षीय आनंद ने देश के खिलाड़ियों द्वारा इतिहास रचे जाने पर खुशी जताई।
 
उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले तो यह बहुत गर्व की बात है कि ऐसा हुआ। ऐसा नहीं है कि परिणाम ने मुझे चौंका दिया, यह कुछ घंटों पहले से ही हो रहा था, इसलिए आप खुद को तैयार करते हैं।’’
 
आनंद ने कहा, ‘‘लेकिन आपको अचानक यह अहसास होने पर खुशी होती है कि आप दोहरे ओलंपियाड चैंपियन हैं, मैं उन सभी को कई वर्षों से जानता हूं। मुझे व्यक्तिगत रूप से वहां रहना अच्छा लगा। मुझे दो बार राष्ट्रगान सुनने में मजा आया। और मुझे पता था कि पूरी दुनिया ने भारत के प्रदर्शन पर ध्यान दिया है।’’
 
ओलंपियाड में भारत का प्रदर्शन सराहनीय है लेकिन आनंद ने चेतावनी दी कि अन्य टीमें अपने परिणामों का विश्लेषण करेंगी तथा और भी मजबूत होकर लौटेंगी।
 
जब उनसे पूछा गया कि भारत को रूस, अमेरिका और चीन के स्तर तक पहुंचने में कितना समय लगेगा तो उन्होंने कहा,‘‘आप जिस भी पैमाने का इस्तेमाल करते हैं, उसके आधार पर आप कह सकते हैं कि भारत नंबर एक या नंबर दो या अधिक से अधिक नंबर तीन है।’’
 
आनंद ने कहा, ‘‘लेकिन देखिए हर देश वापस जाता है और सबक सीखता है और इसलिए अन्य टीमें अपनी निराशा को स्वीकार करेंगी, वे वापस जाएंगी और वे और भी मजबूत होकर लौटेंगी।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘खेल में ऐसा ही होता है। मुझे नहीं लगता कि हमारे लिए सफलता सुनिश्चित है। लेकिन हमारे पास शानदार खिलाड़ी हैं जो कम से कम अगले दशक तक सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा करने जा रहे हैं।’’
 
आनंद का मानना ​​है कि देश में शतरंज की हालिया सफलता की गति को बरकरार रखने के लिए भारत को जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को तलाशना चाहिए।
 
उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले, खेल को आगे बढ़ाएं। आधार को बढ़ाए। सभी स्तरों पर खिलाड़ियों का समर्थन करें। ग्लोबल शतरंज लीग जैसे आयोजन इसमें बड़ी भूमिका निभाते हैं क्योंकि वे बहुत से लोगों को अवसर देते हैं।’’
 
आनंद ने कहा, ‘‘आप अपनी अपेक्षा से कहीं अधिक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। टीम की जीत, ये सभी चीजें बढ़ावा देंगी। लेकिन हम चाहते हैं कि इस तरह की और भी कई चीजें हों।’’  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

शाकिब के खिलाफ चल रहे मामलों के लिए BCB प्रमुख ने कहा, उनकी सुरक्षा बोर्ड के हाथ में नहीं

IND vs BAN 2nd Test : भारत ने ग्रीनपार्क में टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

कानपुर टेस्ट में तुरूप का इक्का साबित हो सकते हैं लोकल ब्वॉय कुलदीप यादव

मुफ्त चाय नाश्ता मिलेगा कानपुर टेस्ट में 3000 स्कूली बच्चों को

INDvsBAN टेस्ट पर इंद्रदेव की नजर, कितने घंटे या दिन हो सकते हैं खराब?

अगला लेख