Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बने भारत मैट्रिमोनी के ब्रांड एम्बेसेडर

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बने भारत मैट्रिमोनी के ब्रांड एम्बेसेडर
, सोमवार, 12 नवंबर 2018 (17:07 IST)
चेन्नई। ऑनलाइन शादियों के रिश्ते ढूंढने की सेवा देने वाली कंपनी भारत मैट्रिमोनी ने क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एम्बेसेडर बनाया है।


सोमवार को कंपनी ने जानकारी दी कि वह जल्द ही धोनी की मौजूदगी वाला एक विज्ञापन  अभियान शुरू करेगी। यह विज्ञापन प्रिंट, रेडियो, टेलीविजन एवं होर्डिंगों पर दिखाई देगा।

इस बारे में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरुगवेल जानकीरमण ने कहा कि हमें धोनी के  साथ जुड़कर गर्व महसूस हो रहा है। हमें इसलिए भी अच्छा लग रहा है, क्योंकि धोनी देश के  लाखों युवाओं की प्रेरणा हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले धवन का फॉर्म में लौटना महत्वपूर्ण : रोहित