पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

WD Sports Desk
शनिवार, 14 दिसंबर 2024 (11:13 IST)
पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की जिससे उनके नौ साल के करियर का अंत हो गया। उन्होंने टी20 विश्व कप के दौरान वापसी की थी।
 
पैंतीस वर्षीय इमाद वसीम ने 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पिछले साल पाकिस्तान सुपर लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद टी20 प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी।

<

Imad Wasim remains the only bowler in the history of cricket to dismiss AB de Villiers on a golden duck in ODI cricket. pic.twitter.com/iEcjsKJE54

(@CallMeSheri1) December 13, 2024 >
सफेद गेंद के शानदार खिलाड़ी वसीम ने पाकिस्तान के लिए वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 130 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद संन्यास की घोषणा करने के लिए ‘एक्स’ का सहारा लिया।
 
वसीम ने लिखा, ‘‘काफी सोच-विचार के बाद मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। विश्व मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है और हरी जर्सी पहने हर पल अविस्मरणीय रहा है।’’ (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख