दबाव से निपटने के लिए अपना तरीका पंत को खुद खोजना होगा : गांगुली

Webdunia
शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019 (17:34 IST)
कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का मानना है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को महेंद्र सिंह धोनी से तुलना की आदत डालकर भारत के लिए खेलने के दबाव से निपटने का अपना तरीका खुद तलाशना होगा। 
 
सीमित ओवरों के प्रारूप में पिछले कुछ अर्से से लगातार खराब प्रदर्शन के कारण 22 वर्ष के पंत आलोचना के घेरे में है। कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने हालांकि उनका बचाव किया है। 
 
कोहली ने गुरुवार को कहा कि पंत को इस कदर अलग थलग नहीं करना चाहिए कि वह मैदान पर उतरते ही नर्वस होने लगे। उन्होंने हाल ही में घरेलू श्रृंखला में पंत के मैदान पर गलतियां करने पर धोनी के नाम के नारे लगाने के प्रशंसकों के कदम को अपमानजनक बताया। 
 
गांगुली ने कहा, ‘पंत के लिए यह अच्छा है। उसे इसकी आदत डाल लेनी चाहिए। उसे यह सुनने दीजिए और इससे निपटने का तरीका तलाशने दीजिए। उसे खुद इस दबाव से निकलने का रास्ता बनाना होगा।’ 
 
उन्होंने धोनी के भविष्य को लेकर बीसीसीआई की योजना का खुलासा करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पंत को अगला धोनी बनने के लिए अगले 15 साल लगातार अच्छा खेलना होगा। 
 
उन्होंने कहा, ‘धोनी जैसे खिलाड़ी रोज पैदा नहीं होते। पंत को वह हासिल करने में 15 साल लगेंगे जो धोनी ने हासिल किया है।’ गांगुली ने कहा, ‘धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए जो कुछ किया है, बीसीसीआई उन्हें कितना भी धन्यवाद दे, कम होगा। हम विराट, चयनकर्ताओं से बात कर रहे हैं। धोनी के भविष्य पर समय आने पर बात करेंगे।’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख