Mumbai Indians से 'टैलेंड स्काउट' के रूप में जुड़े पार्थिव पटेल

Webdunia
गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (19:15 IST)
मुंबई। भारत और गुजरात के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल गुरुवार को टैलेंट स्काउट (नई प्रतिभाओं को ढूंढने वाला) के रूप में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस से जुड़ गए। भारत की तरफ से 25 टेस्ट, 38 एकदिवसीय और 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पार्थिव ने बुधवार को संन्यास लेने की घोषणा की।
ALSO READ: पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, समाप्त किया 18 साल का क्रिकेट का सफर
मुंबई इंडियंस ने बयान में कहा कि पार्थिव को 2 दशक से भी अधिक समय तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का अपार अनुभव है। इसके अलावा उन्हें आईपीएल प्रतियोगिता की भी अच्छी समझ है। मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने कहा कि वे पार्थिव के फ्रेंचाइजी से जुड़ने से खुश हैं।
 
जब वे मुंबई इंडियंस की तरफ से खेला करते थे, तब हमें उनकी क्रिकेट की समझ को जानने का मौका मिला था। उन्हें क्रिकेट का गहरा ज्ञान है और इससे मैं हमारे नई प्रतिभा खोजने के कार्यक्रम में उनके योगदान के प्रति आश्वस्त हूं।
 
पार्थिव ने कहा कि मैंने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल का पूरा आनंद लिया था। इस चैंपियन टीम के साथ 3 साल तक बिताए गए वे पल अब भी मेरे जेहन में हैं। यह मेरी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने का समय है। मैं मुंबई इंडियंस प्रबंधन से मिले इस मौके को लेकर उत्साहित, आश्वस्त और आभारी हूं। मुंबई ने 2015 और 2017 में जब आईपीएल ट्रॉफी जीती थी तब पार्थिव उसका हिस्सा थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख