धोनी की देखरेख में इतने समय तक क्रिकेट खेलना ही कप्तान बनने में अहम भूमिका निभा रहा है : कोहली

Webdunia
शनिवार, 30 मई 2020 (21:40 IST)
नई दिल्ली। विराट कोहली ने शनिवार को कहा कि उनके कप्तान बनने का एक बड़ा कारण यह भी है कि छह साल साल तक वह महेंद्र सिंह धोनी की देखरेख में खेले।अपने साथी खिलाड़ी आर अश्विन के साथ इंस्टाग्राम चैट में कोहली ने कहा कि वह हमेशा से जिम्मेदारी लेना चाहते थे और भारतीय टीम का कप्तान बनना उस प्रक्रिया का हिस्सा था। 
 
टीम का कप्तान बनने की प्रक्रिया पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इसका बहुत बड़ा कारण यह है कि लंबे समय तक मैं एमएस धोनी की देखरेख में खेला। ऐसा नहीं है कि उनके जाते ही चयनकर्ताओं ने मुझसे कहा कि चलो अब तुम कप्तान हो।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘जो कप्तान है, वह जिम्मेदारी लेता है और कहता है कि यह अगला कप्तान हो सकता है और मैं आपको बताऊंगा कि यह कैसे उस दिशा में बढ रहा है। इसके बाद धीरे धीरे जिम्मेदारी लेने की ओर बढा जाता है।’ कोहली ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उनकी भूमिका बड़ी रही। छह सात साल में विश्वास बना। यह रातोंरात नहीं होता।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा उनके बगल में खड़ा होता था। वह कहते रहते थे कि ये कर सकते हो, वो कर सकते हो। तुम्हे क्या लगता है। कई चीजों पर बात होती थी। धीरे धीरे उन्हें लगा कि मैं उनके बाद कप्तानी कर सकता हूं।’ कोहली ने कहा, ‘मुझे जिम्मेदारी लेना पसंद है। मैने सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं भारत का कप्तान बनूंगा। हमने एक समय पर खेलना शुरू किया। उसके बाद खेलते रहना ही मकसद था।’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख