प्रीति जिंटा ने अपनी टीम का नाम रखा एसबी किंग्स

Webdunia
बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (23:49 IST)
केपटाउन। बॉलीवुड अभिनेत्री और किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने दक्षिण अफ्रीका की ट्वंटी-20 ग्लोबल लीग में स्टॉलनबॉश टीम का नाम एसबी किंग्स रखा है। 
               
प्रीति 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन बनीं थी। इस समय वह आईपीएल की एकमात्र महिला मालकिन हैं और अब वह  ट्वंटी-20 ग्लोबल लीग की टीम की एकमात्र महिला मालकिन भी बन गई हैं। 
              
प्रीति ने टीम के नाम की घोषणा करते हुए कहा, शील्ड शक्ति और मजबूती का ताकत है, लाल रंग उत्साह एवं जोश का प्रतीक है और शेर दक्षिण अफ्रीकी लोगों के संघर्ष को दर्शाता है। यह संदेश सभी महिलाओं के लिए है। मुझे उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका की सभी महिलाएं स्टॉलनबॉश किंग्स का समर्थन करेंगी। यह कोई मायने नहीं रखता है कि हम किस देश में रहते हैं लड़कियां आज की ताकत हैं।
                
ट्वंटी-20 ग्लोबल लीग टूर्नामेंट की शुरुआत तीन नवंबर से होगी। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) टूर्नामेंट से पहले स्टेडियम में सुविधाएं में सुधार लाने के लिए पहले ही 3.2 करोड़ डॉलर की राशि जारी कर चुका है।               
                
ट्वंटी-20 ग्लोबल लीग एक अंतरराष्ट्रीय ट्वंटी-20 क्रिकेट लीग है। इसमें आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें स्थानीय और विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। स्टॉलनबॉश किंग्स की टीम चार नवंबर को जो बर्ग जाएंट्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख