Bazball की बत्ती बनाई दक्षिण अफ्रीका ने, इंग्लैंड को लॉर्ड्स पर पारी से हराया

Webdunia
शनिवार, 20 अगस्त 2022 (12:40 IST)
लंदन: दक्षिण अफ्रीका ने कगिसो रबाडा (सात विकेट) और आनरिक नॉर्खेया (छह विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड को पहले टेस्ट मैच में शुक्रवार को पारी और 12 रन से मात दी।

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 161 रन की बढ़त हासिल करने के बाद इंग्लैंड को मात्र 149 रन पर ऑलआउट कर दिया, और तीसरे दिन ही मैच में विजय हासिल की।

लंच के बाद लुंगी एंगीडी ने जो रूट का महत्वपूर्ण विकेट लिया, जबकि नॉर्खेया ने जॉनी बेयरस्टो, एलेक्स लीस और बेन फोक्स के रूप में तीन विकेट लेकर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। अंत में रबाडा और जैनसेन ने दो-दो विकेट निकालते हुए इंग्लैंड की पारी को 149 रन पर समाप्त किया।

कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज 50 रन के आंकड़े को नहीं छू सका। इंग्लैंड के लिये एलेक्स लीस और स्टुअर्ट ब्रॉड ने सर्वाधिक 35 रन बनाये।

प्रोटियाज़ की ओर से रबाडा ने दोनों पारियों में कुल सात विकेट लिये, जबकि नॉर्खेया ने छह और जैनसेन ने चार विकेट लिये। यह क्रिकेट में पुनः प्रवेश के बाद दक्षिण अफ्रीका की लॉर्ड्स में पांचवीं जीत है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख