यदि धोनी 2019 विश्व कप नहीं खेलेंगे तो सही फैसला : द्रविड़

Webdunia
शुक्रवार, 6 जनवरी 2017 (14:46 IST)
नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान और 'ए' टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि यदि महेंद्र सिंह धोनी 2019 विश्व कप की टीम में खुद को नहीं देखते तो कप्तानी छोड़ने की उनकी टाइमिंग सही थी।
 
द्रविड़ ने कहा कि धोनी का फैसला ज्यादा हैरानीभरा नहीं है। उसे पता था कि यह होना ही है। ऐसी अटकलें थीं कि वह चैंपियंस ट्रॉफी तक पद पर रहेगा लेकिन उससे पहले सिर्फ एक वनडे श्रृंखला थी। 
 
उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा कि उसके नजरिए से देखें तो अगर वह खुद को अगले विश्व कप की टीम में नहीं देखता तो उसकी टाइमिंग सही है। विराट कोहली को बागडोर सौंपने का यह सही समय है ताकि उसे अगले विश्व कप के लिए अपनी मनचाही टीम तैयार करने का समय मिल जाए। 
 
उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि एमएस धोनी जैसा अनुभवी और सक्षम क्रिकेटर जब फॉर्म में है तो टीम के लिए अनमोल है। उसके पास अपार अनुभव और क्षमता है, खासकर दबाव के क्षणों में। यह आसानी से नहीं मिलता। 
 
उन्होंने कहा कि सवाल यही है कि आपको टीम में अपनी जगह बनानी पड़ती है और प्रदर्शन के दम पर। यदि वह फॉर्म में है और अच्छा खेल रहा है तो धोनी जैसा खिलाड़ी भारत के लिए अनमोल है, खासकर तब जबकि बड़े टूर्नामेंट आ रहे हैं।
 
द्रविड़ ने कहा कि बड़े टूर्नामेंटों से पहले धोनी का फॉर्म एक मसला होगा। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि यह भी उसके अपने प्रदर्शन और क्षमता पर निर्भर होगा। यह उसी पर तय होगा कि वह कैसा प्रदर्शन करता है। टीम में उसकी जगह विशुद्ध रूप से विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी पर निर्भर होगी।
 
उन्होंने कहा कि कोहली दुआ करेगा कि धोनी अच्छा प्रदर्शन करें और टीम में रहें। इस तरह के अनुभव और क्रिकेट के ज्ञान की टीम को जरूरत है। द्रविड़ ने कहा कि इतिहास उन्हें भारत के सफल कप्तान के रूप में याद रखेगा।
 
उन्होंने कहा कि इतिहास उन्हें भारत के सबसे सफल कप्तान के तौर पर याद रखेगा। एक ऐसा कप्तान, जो अपने दौर में टीम और खेल को काफी आगे ले गया। (भाषा) 
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख