रजत पाटीदार का शतक, मध्यप्रदेश पहली पारी में 388 रन

Webdunia
रविवार, 26 नवंबर 2017 (19:28 IST)
इंदौर। सलामी बल्लेबाज रजत पाटीदार (123 रन) के शतक तथा कप्तान देवेंद्र बुंदेला (62 रन) और पुनीत दाते (56 रन) के अर्धशतकों से मध्यप्रदेश ने आज यहां ओडिशा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप 'सी' के अंतिम लीग मुकाबले के दूसरे दिन पहली पारी में 388 रन बनाए।
 
पहली पारी में 147 रन में सिमटी ओड़िशा ने स्टंप तक दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 18 रन बना लिए। वह मध्यप्रदेश से 223 रन से पिछड़ रही है। राजेश धूपर 11 और रंजीत सिंह 7 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे।
 
ओड़िशा के कप्तान गोविंद पोद्दार ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने 27 ओवर में 102 रन देकर सात विकेट चटकाए। दीपक बेहड़ा को दो विकेट मिले। मध्यप्रदेश की टीम एक विकेट पर 96 रन से आगे खेलने उतरी। पाटिदार ने 72 रन की पारी को शतक में तब्दील करते हुए 123 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 199 गेंद का सामना किया और 12 चौके जमाए।
 
कप्तान बुंदेला भी अर्धशतक जमाने में सफल रहे जो बीती रात सात रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने 105 गेंद में सात चौके और एक छक्के से 62 रन बनाए। पुनीत दाते ने भी 110 गेंद में सात चौके और दो छक्के से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि मिहिर हिरवानी पचासे से एक रन से चूक गए, जिन्होंने 93 गेंद खेलते हुए छह चौके जमाए। ईश्वर पांडे ने 28 रन का योगदान दिया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख