Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चोटिल बिष्ट की जगह राजेश्वरी गायकवाड़ भारतीय टीम में

हमें फॉलो करें चोटिल बिष्ट की जगह राजेश्वरी गायकवाड़ भारतीय टीम में
, बुधवार, 21 मार्च 2018 (19:31 IST)
मुंबई। राजेश्वरी गायकवाड़ को गुरुवार से शुरू होने वाली महिला त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला के लिए चोटिल स्पिनर एकता बिष्ट की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है। मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, बिष्ट वड़ोदरा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान चोटिल हो गई थी और उन्हें दस दिन के विश्राम की सलाह दी गई है। भारत त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले मैच में कल ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।


भारतीय महिला टी20 टीम :
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप- कप्तान), मिताली राज, वेदा कृष्णमूर्ति, जेमिमा रोड्रिग्स, अनुजा पाटिल, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, रुमेली धर, मोना मेशराम और राजेश्वरी गायकवाड़।
(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जिम्‍नास्‍ट राकेश पात्रा पदक जीतने को बेताब...