हंसा देगा रवि शास्त्री का यह ऐड, अतरंगी अंदाज में आ रहे हैं नजर (वीडियो)

Webdunia
शनिवार, 21 मई 2022 (15:31 IST)
भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होते हैं और उनका काफी मजाक भी बनाया जाता है। उनकी इस छवि को ही भुनाने के लिए क्रेड क्रेडिट कार्ड कंपनी ने उनको मुख्य किरदार में रखकर एक वीडियो विज्ञापन बनाया है।

इसमें रवि शास्त्री काफी अतरंगी अंदाज में नजर आ रहे हैं। क्रेड के इस वीडियो की शुरुआत रवि शास्त्री चक दे इंडिया के 70 मिनट के डायलॉग से करते हैं। वह कहते हैं कि 70 मिनट है तुम्हारे पास नहीं तो हैप्पी ऑवर्स बंद हो जाएंगे, चलो पार्टी करते हैं।

इसके बाद वह एक कोच की तरह कहते हैं कि नजरें गेंद पर रखो लेकिन एड में सामने स्टंप्स नहीं केन रखे हुए थे। इसके बाद एक प्रेस वार्ता का दृश्य आता है जिसमें पत्रकार सवाल पूछता है कि क्या आज आप इस जीत के बाद जश्र्न मनाएंगे तो इसका जवाब शास्त्री नहीं में देते हैं और हंस पड़ते हैं।

इसके बार रवि शास्त्री के लड़कपन का अंदाज भी इस वीडियो में दिखाया गया है। वह एक लड़की के साथ बातचीत कर रहे होते हैं और कहते हैं कि वैसे तो वह एक बल्लेबाज है लेकिन उनके लिए कीपर बन सकते हैं।

इसके बाद फिर एक बार पत्रकार वार्ता का दृश्य सामने आता है। इसमें पत्रकार रवि शास्त्री से सवाल करते हैं कि उन्हें आधुनिक क्रिकेट की कौन सी चीज सबसे ज्यादा नापसंद है तो इसके जवाब में रवि शास्त्री कहते हैं- पत्रकारों से बात करना।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख