रवि शास्त्री बोले, कप्तान ही है टीम का बॉस...

Webdunia
गुरुवार, 13 जुलाई 2017 (22:10 IST)
नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच बन गए का मानना है कि कप्तान ही टीम का बॉस है और कोच तथा अन्य स्टाफ तो उसे सपोर्ट करने के लिए होता है। कुंबले के समय में कप्तान और कई खिलाड़ियों की यह शिकायत थी कि कुंबले हेडमास्टर जैसा व्यवहार करते हैं।    
             
शास्त्री का मानना है कि कोच का काम यह सुनिश्चित करना है कि खिलाड़ी सकारात्मक सोच में रहे। शास्त्री इससे पहले टीम के निदेशक रह चुके हैं और उन्होंने अनिल कुंबले के इस्तीफे के बाद यह पद संभाला है। कुंबले के समय में कप्तान और कई खिलाड़ियों की यह शिकायत थी कि कुंबले हेडमास्टर जैसा व्यवहार करते हैं।    
           
लेकिन शास्त्री का अंदाज इससे जुदा है और उनका सीधा मानना है कि कप्तान सर्वोपरि होता है और टीम हमेशा कप्तान की होती है। उन्होंने कहा, टीम हमेशा कप्तान की होती है और वही फैसले लेता है। कोच का काम पृष्ठभूमि में रहना होता है और खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी संभालने के लिए छोड़ देना होता है।
          
शास्त्री ने कहा कि कोच और अन्य सपोर्ट स्टाफ का काम खिलाड़ियों को सकारात्मक सोच में रखना होता है, ताकि वे मैदान पर अपना काम कर सकें। उन्होंने कहा, मैं अपना काम वहीं से शुरू करूंगा जहां छोड़कर गया था। (भाषा)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख