Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2 महीने बाद मैदान पर लौटे सर जड़ेजा ने पुष्पा फिल्म के स्टेप से मनाया विकेट का जश्न (वीडियो)

हमें फॉलो करें 2 महीने बाद मैदान पर लौटे सर जड़ेजा ने पुष्पा फिल्म के स्टेप से मनाया विकेट का जश्न (वीडियो)
, शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022 (13:11 IST)
भारत भले ही अपने मुख्य खिलाड़ियों जैसे विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादवा, दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ के बिना श्रीलंका से लोहा ले रहा हो लेकिन 2 महीने बाद मैदान पर भारत के शीर्ष ऑलराउंडर रविंद्र जड़ेजा लौटे।

हालांकि कल उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला क्योंकि रोहित शर्मा, (44), ईशान किशन (89) और श्रेयस अय्यर (58) की ताबड़तोड़ पारियों से उन्हें मौका नहीं मिला। लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने एक विकेट निकाला।

रविंद्र जड़ेजा ने अनुभवी दिनेश चंदीमल को 10 रनों के स्कोर पर फंसाया और उन्हें किशन के हाथों स्टंप आउट करवाया। इसके बाद रविंद्र जड़ेजा ने पुष्पा फिल्म की तरह विकेट का जश्न मनाया।

अपनी हथेलियों को उन्होंने अपने गले से नीचे दाएं से बाएं ओर ले गए। इसे देखकर कप्तान रोहित शर्मा की भी हंसी निकल गई। रविंद्र जड़ेजा ने 4 ओवरों में सिर्फ 28 रन देकर 1 विकेट लिया।
जडेजा घुटने की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली दो श्रृंखलाओं में नहीं खेल पाये थे। वह नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गये थे। स्कैन के बाद पता चला था कि उनके हाथ में सूजन है। उन्हें आराम की सलाह दी गई। दाएं हाथ में सूजन के कारण जडेजा न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे।इस 33 वर्षीय आलराउंडर ने कहा कि वह उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की।
webdunia

आईपीएल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं रविंद्र जड़ेजा

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी के बाद यह साबित हो गया कि रविंद्र जडेजा इस सत्र के सबसे महंगे खिलाड़ी (रिटेन और नीलामी दोनों को मिलाकर) हैं क्योंकि चेन्नई ने उनको सर्वाधिक 16 करोड़ में रिटेन किया था। जड़ेजा ने गेंद से कमाल दिखाते हुए आईपीएल 2021 में 13 विकेट चटकाए वहीं बल्ले से 227 रन बनाए थे। इससे पहले रीटेन किए गए खिलाड़ियों में सबसे महंगे विराट कोहली थे। मेगा नीलामी में सर्वाधिक दाम पर बिकने वाले खिलाड़ी ईशान किशन थे जिनको 15 करोड़ 25 लाख में खरीदा गया था।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गांगुली और द्रविड़ पर वार कर बुरे फंसे साहा, तोड़ा यह नियम, अब देनी होगी सफाई