Hanuman Chalisa

जडेजा 21वीं सदी में भारतीय टेस्ट क्रिकेट के ‘सबसे उपयोगी खिलाड़ी’

Webdunia
बुधवार, 1 जुलाई 2020 (15:03 IST)
नई दिल्ली। आक्रामक हरफनमौला रविंद्र जडेजा को विजडन मैगजीन ने 21वीं सदी का भारत का सबसे उपयोगी टेस्ट खिलाड़ी चुना है। जडेजा को 97.3 एमवीपी रेटिंग मिली है और वह दुनिया के दूसरे सबसे उपयोगी खिलाड़ी बने हैं। पहले स्थान पर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं। 
 
जडेजा ने कहा, ‘भारत के लिए खेलना एक सपना था और सबसे उपयोगी खिलाड़ी का सम्मान मिलना गर्व की बात है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं अपने प्रशंसकों, साथी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को उनके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं।’ 
 
जडेजा ने 2012 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के बाद से 49 टेस्ट खेलकर 1869 रन बनाए जिसमें एक शतक और 14 अर्द्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 213 टेस्ट विकेट भी लिए हैं। क्रिकविज के विश्लेषण के मुताबिक दुनिया के हर क्रिकेटर को मैच में उनके योगदान के आधार पर ‘एमवीपी रेटिंग’ दी जाती है। 
 
क्रिकविज के फ्रेडी विल्डे ने कहा, ‘जडेजा का नाम देखकर हैरानी हुई होगी। वह तो टेस्ट टीम का नियमित सदस्य भी नहीं है। उसने हालांकि जब भी खेला है, मैच में उसका योगदान जबर्दस्त रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘उसका बल्लेबाजी और गेंदबाजी औसत 10.62 रन इस सदी में दूसरा सर्वश्रेष्ठ है। उसने एक हजार से अधिक रन बनाए और 150 से ज्यादा विकेट लिए हैं।’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख