रवींद्र जडेजा : रणजी में चमका सिर्फ एक 'Star', बाकी निकले फुस्सी बम

कृति शर्मा
शुक्रवार, 24 जनवरी 2025 (15:47 IST)
Indian Star Players in Ranji Trophy : ऑस्ट्रेलिया से मिली शर्मनाक हार के बाद BCCI ने बड़े से बड़े खिलाड़ियों के लिए भी घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य किया था जिसके बाद भारतीय टीम के सारे स्टार खिलाड़ी भी रणजी मैच खेलने के लिए राजी हुए लेकिन रणजी मैच में तो उनका प्रदर्शन इंटरनेशनल क्रिकेट से भी बदतर रहा, सिवाय एक खिलाड़ी के। डोमेस्टिक खिलाड़ियों के सामने वे बेबस नजर आए।


रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल : 
मुंबई से जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेल रहे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पहली इनिंग में 19 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए, वहीं दूसरी इनिंग में 35 गेंदों में वे 28 रन ही बना सके। इंटरनेशनल और डोमेस्टिक दोनों में उनके साथी ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके। मुंबई की और से पहली पारी में 8 गेंदों में 4, दूसरी पारी में 51 गेंदों में 26 रन बनाए।

ALSO READ: रोहित शर्मा के विकेट को उमर नजीर ने क्यों नहीं किया सेलिब्रेट? गेंदबाज ने बताई वजह
शुभमन गिल : कर्नाटक के खिलाफ पंजाब की ओर से खेल रहे शुभमन गिल (Shubman Gill) भी कुछ खास नजर नहीं आए, वह सिर्फ 4 रन ही बना सके। पंजाब की पहली पारी 55 पर ही सिमट गई। शुभमन ने अपना आखिरी रणजी मैच जुलाई 2022 में खेला था। 
 
UNI
ऋषभ पंत : राजकोट में दिल्ली और सौराष्ट्र के बीच खेले जा रहे में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भी पहली पारी में 10 गेंदों में सिर्फ एक और दूसरी पारी में 26 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। 


श्रेयस अय्यर : मुंबई की तरफ खेल रहे श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पहली पारी में 11 और दूसरी पारी में 17 रन पर आउट होकर पवेलियन लौटे।  
 
भारतीय क्रिकेट के 'Star Players' कहलाए जाने वाले ये सारे खिलाड़ी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद डोमेस्टिक क्रिकेट में भी फुस्सी बम निकले लेकिन एक सितारा है जो डोमेस्टिक क्रिकेट में खूब चमका, नाम है रवींद्र जडेजा।

दिल्ली के खिलाफ सौराष्ट्र की और से खेलते हुए रवींद्र जडेजा ने 10 Wicket Haul अपने नाम किया। पहली पारी में उन्होंने 17.4 ओवर में 66 रन देकर 5 विकेट चटकाए और दूसरी पारी में उन्होंने 12.2 ओवर में 38 रन देकर 7 विकेट चटकाए। 

<

RANJI MATCH में Ravindra Jadeja :

पहली पारी में 5 Wicket
दूसरी पारी में 7 Wicket

Saurashtra के लिए Delhi के खिलाफ खेलते हुए Ravindra Jadeja ने लिया 10 Wicket Haul #RanjiTrophy #ravindrajadeja #rohitsharma #Cricket pic.twitter.com/JlaTcJUiXJ

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) January 24, 2025 > <

- Rishabh Pant dismissed for 1 & 17.
- Rohit Sharma dismissed for 3 & 28.
- Yashasvi Jaiswal dismissed for 4 & 26.
- Shubman Gill dismissed for 4.
- Shreyas Iyer dismissed for 11 & 17.

<

JADEJA PICKED 10 WICKET HAUL - ONLY INDIAN STAR WHO PERFORMED. ???? pic.twitter.com/fBgh2uqG7y

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 24, 2025 >

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख