पंत ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड, टेस्ट के छक्कों के असली बादशाह कौन? जानिए

WD Sports Desk
शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 (12:49 IST)
Most Sixes for India (Test) : एक दौर था जब टेस्ट क्रिकेट में छक्का लगाना रिस्क माना जाता था, ये शॉट सिर्फ निचले क्रम के बल्लेबाज़ों के लिए होता था, जो तकनीकी तौर पर मज़बूत नहीं माने जाते थे। लेकिन अब वक्त बदल चुका है। जहां पहले टेस्ट में गेंद छोड़ना कला मानी जाती थी, वहीं अब बल्लेबाज़ गेंद को स्टेडियम के बाहर भेजने से नहीं हिचकते।
 
भारत में टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाज़ी की नींव वीरेंद्र सहवाग ने रखी। ओपनर होते हुए उन्होंने गेंद छोड़ने के बजाय बॉल को बाउंड्री के पार भेजना पसंद किया। उन्होंने सैकड़ा, दोहरा और तिहरा शतक तीनों ही छक्के से पूरे कर क्रिकेट को नया अंदाज़ दिया। अब उसी रास्ते पर ऋषभ पंत हैं, जो अपनी निडर बल्लेबाज़ी और विदेशी पिचों पर खेली गई धमाकेदार पारियों के लिए मशहूर हैं। पंत ने दिखा दिया है कि टेस्ट में भी दबाव का जवाब अटैक से दिया जा सकता है।
 
आज के दौर में, जब 'बज़बॉल' जैसी सोच टेस्ट क्रिकेट को बदल रही है, पंत जैसे खिलाड़ी टेस्ट में भी T20 वाला टेम्पो ले आते हैं। कभी जेम्स एंडरसन को आगे बढ़कर छक्का लगाना, तो कभी पैट कमिंस को रिवर्स-स्कूप करना पंत की बल्लेबाज़ी में कुछ भी असंभव नहीं लगता।
 
 
 
भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी:
(Players who have hit the most sixes in Tests for India)
 


 
ऋषभ पंत – 90 छक्के
मैच: 47 | पारियां: 82
पंत की छक्के मारने की आदत उनके आत्मविश्वास और आक्रमक अंदाज़ को बखूबी दर्शाती है।


वीरेंद्र सहवाग – 90 छक्के
मैच: 103 | पारियां: 178 | स्ट्राइक रेट: 82.18
क्लासिक टेक्निक छोड़, सहवाग ने तेज़ गति से रन बनाना शुरू किया, और टेस्ट को एक नए अंदाज़ में खेला।


 
रोहित शर्मा – 88 छक्के
मैच: 67 | पारियां: 116 | स्ट्राइक रेट: 57.05
मिडिल ऑर्डर से ओपनर बनने के बाद रोहित ने टेस्ट में भी छक्कों की बारिश शुरू कर दी।


 
एमएस धोनी – 78 छक्के
मैच: 90 | पारियां: 144 | स्ट्राइक रेट: 59.11
‘कैप्टन कूल’ ने मुश्किल समय में बड़े शॉट्स से कई बार मैच पलटे।


 
रविंद्र जडेजा – 74 छक्के
मैच: 84| पारियां: 124 | स्ट्राइक रेट: 54.99
गेंद और बल्ले दोनों से कमाल करने वाले जडेजा अब टेस्ट में भी मैच विनर बन चुके हैं।

सचिन तेंदुलकर – 69 छक्के
मैच: 200 | पारियां: 329 | स्ट्राइक रेट: 54.04
हालांकि छक्कों के लिए नहीं जाने जाते थे, लेकिन सही मौके पर लगाया गया उनका हर शॉट क्लासिक था।

कपिल देव – 61 छक्के
मैच: 131 | पारियां: 184 | स्ट्राइक रेट: 79.33
आक्रामक सोच और बिंदास खेल से कपिल ने टेस्ट में भी अटैकिंग ब्रांड पेश किया, अपनी पीढ़ी से काफी आगे।
 
 
आज का टेस्ट क्रिकेट नया अवतार ले चुका है, जहां खिलाड़ी न सिर्फ टिकते हैं, बल्कि टकराते भी हैं।


ALSO READ: आंखों के सामने 15 डेब्यू, कब टूटेगा अभिमन्यु के इंतजार का चक्रव्यूह? कब तरस आएगा इस खिलाड़ी पर?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख