ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित

Webdunia
शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (18:30 IST)
सिडनी: भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों प्रारुप मिलाकर 100 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
 
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय पारी के 16वें ओवर में ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की गेंद पर छक्का जड़ यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि रोहित किसी एक टीम के खिलाफ ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज नहीं है।
 
रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों प्रारूप में अब तक कुल 424 छक्के जड़े हैं और वह सर्वाधिक छक्का जड़ने के मामले तीसरे स्थान पर हैं। क्रिस गेल के नाम सभी प्रारुप मिलाकर इंग्लैंड के खिलाफ 140 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।
 
रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 77 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड ने रोहित शर्मा को अपनी ही गेंद पर कैच आउट करवा कर चलता कर दिया।
 
गौरतलब है कि भारतीय टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर मयंक अग्रवाल की जगह रोहित शर्मा को मौका मिला है।
 
सिडनी टेस्ट से पहले खेले गए 32 टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा ने 46 की औसत से 2141 रन बनाए हैं। इसमें 6 शतक और एक दोहरा शतक है।
 
रोहित शर्मा वनडे में एक अलग स्तर के बल्लेबाज हैं और टेस्ट में अलग। इतना फर्क शायद ही किसी खिलाड़ी में देखने को मिले। वनडे टीम के वह अभिन्न अंग है लेकिन टेस्ट टीम में वह बहुत समय बाद अपना स्थान बना पाए हैं।
Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख