Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

3 साल बाद रोहित के शतक का इंतजार खत्म हुआ इंदौर के होलकर स्टेडियम में

हमें फॉलो करें 3 साल बाद रोहित के शतक का इंतजार खत्म हुआ इंदौर के होलकर स्टेडियम में
, मंगलवार, 24 जनवरी 2023 (15:21 IST)
जनवरी 2020 से वनडे शतक का इंतजार कर रहे भारतीय कप्तान का इंतजार आखिरकार इंदौर में खत्म हुआ। उन्होंने शुभमन गिल के साथ दोहरे शतक की साझेदारी निभाई और 83 गेंदो में खबर लिखे जाने तक 100 रन बनाए। पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 रन बनाने वाले रोहित शर्मा फॉर्म में आ गए थे और आज उन्होंने शतकों का सूखा भी खत्म कर दिया इसके साथ ही शुभमन गिल ने भी शतक जमा दिया जिन्होंने गुवाहाटी में खेले पहले वनडे में दोहरा शतक जमाया था।  

हालांकि इसके तुरंत बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों ही पवैलियन लौट गए। रोहित शर्मा ने 85 गेंदो में 101 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 6 छक्के शामिल थे। वहीं शुभमन गिल ने 112 रन 78 गेंदो में जड़े। उन्होंने 13 चौके और 5 छक्के मारे थे। रोहित को ब्रेसवेल ने बोल्ड किया तो वहीं शुभमन गिला का विकेट टिकनर ने कॉन्वे के हाथों कैच करवा कर लिया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

56 इंच की जीत! मंधाना और हरमनप्रीत के आतिशी अर्धशतकों की बदौलत इंडीज को रौंदा