Champions Trophy से पहले सफेद गेंद से की रोहित शर्मा ने नेट्स में बल्लेबाजी (Video)

WD Sports Desk
शुक्रवार, 17 जनवरी 2025 (16:30 IST)
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला और चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले सफेद गेंद के प्रारूप में अपने कौशल को निखारने पर मेहनत कर रहे हैं।इंस्टाग्राम पर डाले एक वीडियो में 37 वर्ष के रोहित को अभ्यास सत्र में उनके चिर परिचित शॉट फ्लिक, ड्राइव, ऊंचे हिट और पूल लगाते देखा गया।

आस्ट्रेलिया के निराशाजनक दौरे के बाद रोहित मुंबई की रणजी टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं। मुंबई को 23 जनवरी को रणजी मैच में जम्मू कश्मीर से खेलना है लेकिन अभी तय नहीं है कि रोहित उसमें खेलेंगे या नहीं।

हालांकि इस  श्रृंखला को 8 महीने बीत चुके हैं। वनडे विश्वकप 2023 जिसमें रोहित शर्मा ने 1 शतक 3 अर्धशतक तो बनाए ही थे साथ ही तेजी से खेलने के कारण 5 बार अपने अर्धशतक कम अंतर से मिस भी किए थे। इस विश्वकप को भी 1 साल 2 महीने हो चुके हैं।

कुल 11 मैचों में उन्होंने 597 रन बनाए थे।रोहित शर्मा अभी 37 साल के हैं और चैंपियन्स ट्रॉफी खत्म होने के अगले महीने वह 38 साल के हो जाएंगे।<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख