कप्तान रोहित शर्मा अभ्यास सत्र में घायल, चोट के बारे में टीम मैनेजमेंट चुप

Webdunia
शुक्रवार, 1 नवंबर 2019 (19:53 IST)
नई दिल्ली। भारत के लिए बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले पहले टी-20 मुकाबले से पहले झटका देने वाली खबर है कि कप्तान रोहित शर्मा शुक्रवार को अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए। रोहित को लगी चोट के बारे में टीम मैनेजमेंट चुप्पी साध रखी है।
ALSO READ: भारत और बांग्लादेश के बीच पहले डे-नाइट टेस्ट को लेकर रोहित शर्मा रोमांचित
इस सीरीज में विराट कोहली को विश्राम दिए जाने के बाद कप्तानी संभल रहे सलामी बल्लेबाज रोहित को अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास के दौरान बाईं जांघ पर गेंद लगी जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।
 
रोहित नेट अभ्यास कर रहे थे कि इस दौरान थ्रो डाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने की फेंकी गई गेंद को वे चूक गए और गेंद उनकी बाईं जांघ पर लगी। रोहित ने तुरंत दस्ताने निकाले और दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर निकल गए।
 
टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ और नुवान ने उन्हें संभाला। रोहित मैदान से बाहर जाने के तुरंत बाद अपनी चोट की बर्फ से सिंकाई करते हुए दिखाई दिए। टीम प्रबंधन की तरफ से रोहित की चोट की गंभीरता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख