रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में मुंबई के लिए खेलेंगे

Webdunia
मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (20:31 IST)
मुंबई। भारत के सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में मुंबई की ओर से खेलेंगे। मुंबई क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुंबई ने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए राष्ट्रीय एकदिवसीय टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में बनाई।
 
 
विनायक सामंत के मार्गदर्शन में खेल रही टीम लीग चरण में अजेय रही और उसके दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए। अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘रोहित विजय हजारे ट्राफी क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे।’
 
कर्नाटक में टीम के साथ मौजूद एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘वह 11 तारीख को टीम से जुड़ेंगे और क्वार्टर फाइनल में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे।’ एमसीए सूत्रों के अनुसार मुंबई की टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंची तो वह अंतिम चार के मुकाबले में भी खेल सकते हैं। हाल में रोहित की अगुआई में भारत ने यूएई में एशिया कप खिताब जीता था।
 
टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल 14 अक्टूबर से खेले जाएंगे जबकि सेमीफाइनल 17 और 18 अक्टूबर को होंगे। फाइनल 20 अक्टूबर को होगा। ये सभी मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे। मुंबई के प्रतिद्वंद्वी की अभी घोषणा नहीं हुई लेकिन टीम को क्वार्टर फाइनल में बिहार से खेलना पड़ सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख