Publish Date: Thu, 20 Jul 2017 (11:11 IST)
Updated Date: Thu, 20 Jul 2017 (11:13 IST)
तिरुपति। दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने यहां तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना की।
मंदिर सूत्रों ने बताया कि सचिन बुधवार रात अपनी पत्नी अंजलि, उद्योगपति निम्मागड़ा प्रसाद और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी वी. चामुंडेश्वर नाथ के साथ हैदराबाद से विशेष विमान से यहां पहुंचे।
उन्होंने कहा कि पूजा के बाद तेंदुलकर को रेशम का कपड़ा, पवित्र जल और लड्डू प्रसादम् दिया गया। इसके बाद वे हैदराबाद के लिए निकल गए। (भाषा)