Hanuman Chalisa

सचिन तेंदुलकर ने डी. लिट लेने से किया इंकार

Webdunia
शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (18:02 IST)
कोलकाता। 'क्रिकेट लीजेंड' सचिन तेंदुलकर ने कोलकाता की जाधवपुर यूनिवर्सिटी से डी. लिट की उपाधि लेने से इंकार कर दिया है।
 
 
कोलकाता स्थित यूनिवर्सिटी 24 दिसंबर को अपने 63वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में सचिन को मानद डॉक्टरेट की डिग्री देना चाहती थी, लेकिन उन्होंने विनम्रता से इसे लेने से इंकार कर दिया है। यूनिवर्सिटी के प्रति कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार घोष ने बताया कि यह तय किया गया था कि सचिन को मानद डॉक्टरेट की डिग्री देंगे लेकिन सचिन ने एक मेल के जरिए यह कहकर इसे लेने से मना कर दिया कि वे नैतिक कारणों से इसे नहीं ले सकते।
 
घोष ने कहा कि सचिन ने बताया है कि वे किसी भी यूनिवर्सिटी से इस तरह का सम्मान स्वीकार नहीं करते। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ऐसे ही सम्मान को लेने से इंकार कर दिया था। वर्ष 2011 में सचिन ने राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस से इस तरह का सम्मान नहीं लिया था।
 
अब यह यूनिवर्सिटी 5 बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को डी लिट की मानद डिग्री से सम्मानित करेगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख