तो क्या जयसूर्या ने खुद ही लीक कर दिया अपना सेक्स वीडियो!!

Webdunia
मंगलवार, 30 मई 2017 (17:35 IST)
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या का सेक्स वीडियो वायरल होने के बाद से ही हंगामा मच गया है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जयसूर्या एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रही लड़की पूर्व एयर होस्टेस और श्रीलंका की लोकप्रिय अभिनेत्री बताई जा रही है। माना जाता है कि इस अभिनेत्री से जयसूर्या ने फरवरी, 2014 में तीसरी शादी की थी। 
 
लेकिन श्रीलंकाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जयसूर्या ने खुद ही ये वीडियो लीक किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ऐसा बदला लेने के मकसद से किया है। दोनों की शादी ज्यादा नहीं चल पाई और कुछ समय बाद इस महिला ने जयसूर्या को छोड़कर एक बिजनेसमैन से शादी कर ली। इसी बात से नाराज होकर जयसूर्या ने यह काम किया। हांलाकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन श्रीलंका की नेशनल साइबर सिक्योरिटी टीम इसकी जांच कर रही है।
 
वैसे जयसूर्या का वैवाहिक जीवन उथल-पुथल से भरा रहा है, उन्होंने तीन बार शादी की और तीनों ही असफल रहीं। उनकी पहली शादी 1998 में एयर श्रीलंका की ग्राउंड होस्टेस सुमुदु करुणानायक से हुई और एक साल में ही टूट गई। दूसरी शादी भी उन्होंने एक एयर होस्टेस संद्रा डिसिल्वा से की। इससे जयसूर्या के तीन बच्चे हैं। इसी बीच 2012 में उनका अफेयर वीडियो में दिखाई दे रही महिला से हुआ। तब उन्होंने दूसरी पत्नी को तलाक दे दिया।

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

Rapid and Blitz 2024 : प्रज्ञानानंदा चौथे स्थान पर रहे, कार्लसन ने सुपरबेट टूर्नामेंट जीता

RCB के खिलाफ इस तरह हारी दिल्ली, प्लेऑफ की जंग हुई दिलचस्प

Gujarat Titans का करो या मरो मुकाबले में मजबूत KKR से सामना

पाटीदार और दयाल ने RCB को लगातार पांचवीं जीत दिलाई

पाटीदार का अर्धशतक, RCB ने दिल्ली को 188 रन का लक्ष्य दिया

अगला लेख