नदीम और कर्ण ने भारत 'ए' को दिलाई पारी से जीत

Webdunia
सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (22:24 IST)
विजयवाड़ा। लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज़ नदीम और लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने दूसरी पारी में भी चार-चार विकेट झटकते हुए न्यूजीलैंड 'ए' को चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे ही दिन सोमवार को 142 रन पर ढेर कर भारत 'ए' को पारी और 31 रन से जीत दिला दी।
        
न्यूजीलैंड 'ए' ने पहली पारी में 147 रन बनाए थे जबकि भारत 'ए ने पहली पारी में 320 रन बनाकर  173 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। कीवी टीम के बल्लेबाज़ दूसरी पारी में भी नदीम और कर्ण के आगे  घुटने टेक गए और न्यूजीलैंड ए की दूसरी पारी 63.1 ओवर में 142 रन पर सिमट गई।
         
न्यूजीलैंड ने आगामी भारत दौरे के लिए फिलहाल नौ सदस्यीय टीम घोषित की है और शेष छह सदस्यों को इसी न्यूजीलैंड 'ए' टीम से चुना जाना है लेकिन इस टीम का यह प्रदर्शन कीवी चयनकर्ताओं के लिए चिंता का सबब बन सकता है।
         
नदीम और कर्ण ने पहली पारी में भी चार-चार विकेट झटके थे और दूसरी पारी में भी उन्होंने यही कारनामा  कर दिखाया। नदीम ने 20.1 ओवर में 51 रन पर चार विकेट, कर्ण ने 23 ओवर में 62 रन पर चार  विकेट और शार्दुल ठाकुर ने नौ ओवर में 17 रन पर दो विकेट लेकर न्यूजीलैंड 'ए' का 142 रन पर पुलिंदा बांध  दिया। 
         
कीवी टीम 41 रन की अच्छी शुरूआत के बाद एक बार फिर लड़खड़ा गईऔर उसके विकेट लगातार गिरते रहे। ओपनर जार्ज वाकर ने 35 और जीत रावल ने 21 रन बनाए। विल यंग ने 14, टॉम ब्लेंडेल ने 12, टिम सिफर्ट ने 14, स्कॉट क्यूगलजिन ने 15 और ईश सोढी ने 13 रन बनाए। कीवी टीम दो विकेट पर 74 रन की स्थिति से 142 रन पर लुढ़क गई और उसे पारी की हार का सामना करना पड़ा। संक्षिप्त स्कोर- न्यूजीलैंड 'ए' 147 और 142। भारत 'ए' 320 रन (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख