शेन वॉर्न ने प्रेमिका के अलावा 2 कॉल गर्ल के साथ की रात रंगीन, पकड़े जाने पर नंगे पैर भागे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 3 सितम्बर 2019 (20:28 IST)
लंदन। टेस्ट क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद दुनिया में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट (708) लेने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई शेन वॉर्न अपनी बदनाम हरकतों की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्हें लंदन के अपने घर से प्रेमिका के अलावा 2 कॉल गर्ल के साथ पकड़ा गया है। एक कॉल गर्ल की उम्र 19 बरस और दूसरी की 27 बरस है, जिनके साथ वॉर्न ने अपनी रात रंगीन की। 
 
इस तरह हुआ गंदे काम का खुलासा : ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज टेस्ट सीरीज में कॉमेंट्री के सिलसिले में लंदन में मौजूद शेन वॉर्न ने जो गंदा काम किया, उसका खुलासा पड़ोसियों ने किया। ब्रिटिश अखबार 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक लंदन स्थित घर में 49 वर्ष के शेन वॉर्न ने अपनी प्रेमिका के अलावा 2 कॉल गर्ल के साथ रात बिताई। रातभर म्युजिक तेज आवाज में बजता रहा। घर की खिड़कियां भी खुली हुई थी। तेज आवाज की वजह से पड़ोसी की नींद खुल गई, जिन्होंने इसका खुलासा किया। 
कॉल गर्ल को छोड़ने के लिए प्रेमिका गई : पता चला है कि इस पूरे मामला का खुलासा होने पर हंगामा मच गया। 2 घंटे के बाद शेन वॉर्न की प्रेमिका दोनों कॉल गर्ल को छोड़ने के लिए अपनी कार से गई। शेन वॉर्न भी इस कदर परेशान हो गए कि अपने घर से नंगे पैर ही भाग निकले। इस बीच कुछ रिपोर्टर्स भी वहां पहुंच गए जिन्होंने सभी तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली। 
लड़कियों के मामले में पहले से बदनाम : अपने वक्त के 'स्पिन जादूगर' शेन वॉर्न अपने रंगीन मिजाज के कारण दुनियाभर में बदनाम हैं। यही कारण है कि उनकी पहली शादी टूट गई थी। सेक्स स्कैंडल की वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनसे उप-कप्तानी भी छीन ली थी। 

 
ब्रिटिश नर्स के साथ अवैध रिश्ते का खुलासा : बात 19 साल पहले की है जब 2000 में शेन वॉर्न का ब्रिटिश नर्स डोना राइट के साथ अवैध संबंध मीडिया की सुर्खियां बना था। डोना को वॉर्न अश्लील मैसेजेस भेजा करते थे। इस मामले में वॉर्न की पत्नी सिमॉन इतनी आहत हुई थीं कि उन्होंने तलाक ले लिया था। 
 
अंडरवियर पहने शेन वॉर्न की तस्वीर वायरल : सोशल मीडिया में शेन वॉर्न का अंडरवियर पहने एक तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी। इस तस्वीर में वॉर्न के साथ 2 लड़कियां भी थीं। हालांकि शेन ने कभी भी अपने अवैध रिश्तों को कभी नहीं छुपाया। फिर चाहे 2005 में 3 बच्चों की मां के साथ अवैध संबंध होने की बात क्यों न हो।
Photo courtesy: The Sun

सम्बंधित जानकारी

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख