Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वॉर्न ने कैप बेचकर कमाए 5 करोड़ रुपए, ऑस्ट्रेलिया के आग पीड़ितों की करेंगे मदद

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shane Warne
, शनिवार, 11 जनवरी 2020 (12:43 IST)
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने बैगी ग्रीन कैप को नीलाम कर 10 लाख ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब 5 करोड़ रुपए) से अधिक कमाए। नीलामी में मिली राशि को वॉर्न ऑस्ट्रेलिया में आग से तबाही के पीड़ितों पर खर्च करेंगे। शुक्रवार सुबह खत्म हुई नीलामी में सिडनी में एमसी नामक व्यक्ति ने यह कैप खरीदी। 
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग से बड़ा नुकसान हुआ है। पूरी दुनिया इस आग को लेकर चिंतित है। इस आग की चपेट में जिन लोगों को जान और संपत्ति का नुकसान हुआ है, उन परिवारों की मदद के लिए खिलाड़ी बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं।
 
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐलान किया है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले वनडे इंटरनेशनल के जरिए राहत और पुनर्वास के लिए फंड इकट्ठा किया जाएगा। डेविड वॉर्नर ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। इससे आग की भयावहता की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीलंका पर जीत के बाद कप्तान कोहली ने दिया बड़ा बयान