आईपीएल में घरेलू टीम के लिए खेलना हमेशा विशेष होता है : ईशांत

Webdunia
शुक्रवार, 15 मार्च 2019 (16:37 IST)
नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी घरेलू टीम के लिए खेलना हमेशा विशेष होता है। 

 
 
आईपीएल के शुरू होने के बाद पहली बार वह अपनी घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। बीते समय में वह डेक्कन चार्जर्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइटराडर्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। 
 
ईशांत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मेरे लिए, फिरोजशाह कोटला एक मैदान से कहीं ज्यादा है क्योंकि यहीं से मेरा करियर शुरू हुआ था। मैंने अंडर-17 के स्तर से लेकर सभी मैच यहां खेले। मेरी यहां कई यादें जुड़ी हैं।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए ही नहीं बल्कि जो दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनके लिए कोटला यादगार स्टेडियम है क्योंकि यहीं से सबकुछ शुरू हुआ। यहीं से ही हमने अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सफर शुरू किया।’ दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में ईशांत को खरीदा जिन्होंने 76 आईपीएल मैचों में 58 विकेट चटकाएं हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख