शास्त्री का बना मजाक, स्टार्क ने एक ही गेंद में किया सचिन-लारा-वीरू का शिकार!

Webdunia
गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 (19:00 IST)
शीर्षक देखकर आप चौंक गए होंगे कि कोई गेंदबाज एक ही ओवर में तीन बल्लेबाजों को कैसे आउट कर सकता है? दरअसल यह ट्वीट वायरल हुआ जब ऑस्ट्रेलिया के बांए हाथ के तेज गेंदबाज ने पृथ्वी शॉ को अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। यह स्टार्क की तारीफ कम और भारतीय कोच रवि शास्त्री का मजाक ज्यादा है।


इसके पीछे भारतीय कोच द्वारा पृथ्वी शॉ के लिए दिया गया बयान है। उन्होंने साल 2018 में एक बार कहा था कि पृथ्वी शॉ में थोड़ी सचिन की झलक है , थोड़ी वीरेंद्र सहवाग की और जब वह मैदान की ओर चलते हैं तो लारा की झलक भी दिखती है।

पृथ्वी शॉ के पहले ही ओवर में आउट होने के बाद यह ट्वीट वायरल हो गया और शस्त्री के इस बयान को बहुत ट्रोल किया गया। स्टार्क की एक फोटो भी काफी वायरल हो रही है। इसमें एक बच्चा स्टार्क से पूछता है कि आपके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या है , तो स्टार्क जवाब देते हैं कि उन्होंने एक ही गेंद में सचिन, वीरू और लारा को आउट किया है। मतलब पृथ्वी शॉ को शास्त्री के मुताबिक।
<

Kid: Uncle what is biggest achievement?
Starc : I have dismissed Sachin, Sehwag & Laara in one ball. pic.twitter.com/lAb9v43oBm

— (@shaktinarang1) December 17, 2020 >
यही नहीं एक हैंडल ने यह भी कहा कि थोड़ी झलक सचिन , वीरू और लारा की जरूर मिलती है लेकिन ज्यादातर शाहिद अफरीदी की झलक देखने को मिलती है। गौरतलब है कि पाक के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी बहुत बार शून्य पर आउट हुए थे।
<

Bit of everyone and a lot of Afridi. pic.twitter.com/8ZDVSGegQA

— The-Lying-Lama 2.0 (@KyaUkhaadLega) December 17, 2020 >
मिचेल स्टार्क का गुलाबी गेंद से अब तक खेले गए 7 टेस्ट मैचों में शानदार रिकॉर्ड रहा है जिसमें उन्होंने सर्वाधिक 42 विकेट लिए हैं।एडिलेड टेस्ट में भी वह दो विकेट ले चुके हैं। (वेबदुनिया डेस्क)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया