तीसरे वनडे से पहले धवन की फिटनेस पर संशय

Webdunia
शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (20:48 IST)
कोलकाता। खराब फॉर्म में चल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा और अंतिम वनडे के लिए टीम के यहां पहुंचने के तुरंत बाद अस्पताल जाना पड़ा। उनके अंगूठे में चोट लगी है। सूत्रों के अनुसार धवन को बाएं हाथ के अंगूठे में कुछ परेशानी है जिसमें अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद मामूली फ्रैक्चर हो गया था।

 
एक स्थानीय अधिकारी ने कहा कि वे रेडियोलॉजी विभाग में सलाह के लिए गए थे और वे वहां 1 घंटे से ज्यादा समय तक रहे। इंग्लैंड के खिलाफ दोनों वनडे में विफल रहने वाले धवन ने 1 और 11 रन का स्कोर बनाया था। उनके टीम में स्थान पर पहले ही संशय लगा हुआ है और अजिंक्य रहाणे भी बेंच पर बैठे हैं।
 
अब चोट की चिंता बनी हुई है तो यह देखना होगा कि वे अंतिम वनडे के लिए टीम में जगह बना पाते हैं या नहीं? और साथ ही वे आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में भी अपना स्थान सुनिश्चित कर पाते हैं या नहीं? 2013 में उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में टीम की जीत में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया था।
 
इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अंतिम वनडे के लिए अच्छे विकेट का वादा किया। उन्होंने कहा कि यह बढ़िया विकेट होगा और हम एक बेहतरीन क्रिकेट मैच की उम्मीद कर रहे हैं। ईडन पर वनडे मैच 2 साल के बाद वापसी करेगा। यहां पर 13 नवंबर 2014 को पिछले वनडे भारत ने श्रीलंका को 153 रनों से हराया था जिसमें रोहित शर्मा ने 264 रनों की विश्व रिकॉर्ड पारी खेली थी और इससे टीम ने 5 विकेट पर 404 रन बनाए थे।
 
कैब ने यह भी घोषणा की कि सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी को सम्मानित किया जाएगा। (भाषा)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख