श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा टी-20 स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बनाया

Webdunia
गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 (22:35 IST)
इंदौर। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने ट्वेंटी-20 के मुकाबले में गुरुवार को मुंबई के श्रेयस अय्यर ने सिक्किम के खिलाफ 55 गेंदों में 147 रनों की तूफानी पारी खेलकर टी-20 में सबसे ज्यादा स्कोर करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 15 छक्के लगाकर भी एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।
 
एमरॉल्ड हाईट्‍स इंटरनेशनल स्कूल में खेले गए इस मैच में मुंबई ने सिक्किम के खिलाफ 4 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए। मुंबई ने भारत में तीसरा सबसे बड़ा टी-20 स्कोर बनाया और सभी टी 20 क्रिकेट में सातवां सबसे बड़ा। जवाब में सिक्सिम की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 104 रन ही बना सकी। मुंबई की टीम 154 रनों से विजयी रही।
 
इस मैच में श्रेयस अय्यर ने मात्र 55 गेंदों में 147 रन की पारी खेली। उन्होंने टी-20 ने ऋषभ पंत के रिकॉर्ड ( नाबाद 128 रन) को पीछे छोड़ दिया। अय्यर ने अपनी पारी में 15 छक्के और 7 चौके लगाए। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने भी 33 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली
 
अय्यर द्वारा पारी में लगाए 15 छक्कों ने एक रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले टी-20 की एक पारी में सर्वाधिक छक्के मुरली विजय के नाम थे। मुरली ने 11 छक्कों का कीर्तिमान बनाया था। ओवरऑल छक्कों के मामले में श्रेयस अय्यर अब क्रिस गेल के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख