स्मृति मंधाना बनीं ICC महिला ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर

WD Sports Desk
सोमवार, 27 जनवरी 2025 (17:09 IST)
Smriti Mandhana ICC Women's ODI Cricketer of the Year:  भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को वर्ष 2024 में शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी महिला एकदिवसीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया है। बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज ने 2024 में एकदिवसीय मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और कई शतकीय पारियां खेलते हुए बड़ा स्कोर कर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मुश्किल सीरीज में ढ़ेरो रन बनाए। 
 
मंधाना ने करियर में चौथी बार आईसीसी पुरस्कार जीता है। इससे पहले वह 2018 और 2021 में महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर, जबकि 2018 में ही महिला एकदिवसीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था।
 

ALSO READ: अजमतुल्लाह उमरजई ICC के साल के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय पुरुष क्रिकेटर चुने गए
<

Smriti Mandhana

ICC ODI Cricketer (2024)
ICC Cricketer (2021)
ICC Cricketer in (2018)
ICC ODI Cricketer in (2018)#SmritiMandhana #ICC #iccawards pic.twitter.com/M20VjGzmHw

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) January 27, 2025 >
जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 की सीरीज जीत में मंधाना का महत्वपूर्ण योगदान रहा इस दौरान उन्होंने लगातार दो शतक लगाकर। इसके बाद अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मैच में एक बेहतरीन शतक लगाया। मंधाना ने दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में एक चुनौतीपूर्ण शतक लगाया और ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा।

ALSO READ: कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में बुमराह ने लूटी महफिल, क्रिस मार्टिन ने डेडिकेट किया स्पेशल सॉन्ग

 
आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार इस साल महिला एकदिवसीय में मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय मैचों की 13 पारियों में 747 रन बनाने के साथ शीर्ष पर रही। लॉरा वोल्वार्ड्ट 697 रन के साथ दूसरे, टैमी ब्यूमोंट 554 रन के साथ तीसरे और हेले मैथ्यूज 469 रन के साथ चौथे स्थान पर रही। मंधाना का इस साल 57.86 औसत रहा और उन्होंने 95.15 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 747 रन बनाए। उन्होंने इस साल चार एकदिवसीय शतक भी लगाए जोकि महिला क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड है। इस साल उन्होंने 95 चौके और छह छक्के लगाए। (एजेंसी)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख