10 विकेटों से सबसे बड़े वनडे स्कोर का पीछा करने वाली यह दो भारतीय बल्लेबाजों को मिला रैंकिंग में भी फायदा

Webdunia
मंगलवार, 5 जुलाई 2022 (17:30 IST)
मंधाना ने सोमवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय में भारत की 10 विकेट की जीत के दौरान 83 गेंद में नाबाद 94 रन की पारी खेली। वह बल्लेबाजी सूची में शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। आस्ट्रेलिया की एलिसा हीली शीर्ष पर चल रही हैं जबकि इंग्लैंड की नताली स्किवर दूसरे स्थान पर हैं।

आलराउंडर दीप्ति शर्मा और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। इन दोनों ने पालेकल में श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की आईसीसी महिला चैंपियनशिप श्रृंखला (आईडब्ल्यूसी) में भारत को 2-0 की बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दीप्ति ने 25 रन पर तीन विकेट चटकाने के अलावा नाबाद 22 रन बनाए जिससे वह बल्लेबाजों की सूची में दो स्थान के फायदे से 29वें स्थान पर हैं जबकि गेंदबाजों की सूची में भी तीन स्थान के फायदे से 16वें पायदान पर पहुंच गई हैं।

आलराउंडरों की सूची में दीप्ति को 20 रेटिंग अंक मिले और वह छठे स्थान पर मौजूद आस्ट्रेलिया की एशलेग गार्डनर से सिर्फ एक अंक पीछे है।

दूसरे मैच में नाबाद 71 रन सहित श्रृंखला में 106 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर शेफाली बल्लेबाजों की सूची में 12 स्थान आगे बढ़कर करियर के सर्वश्रेष्ठ 36वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

बल्लेबाजों की सूची में पूजा वस्त्रकार (तीन स्थान के फायदे से 61वें स्थान), राजेश्वरी गायकवाड़ (चार स्थान के फायदे से 93वें स्थान) और मेघना सिंह (सात स्थान के फायदे से 100वें स्थान) को भी फायदा हुआ है।

इन सभी को गेंदबाजों की सूची में भी फायदा हुआ है। राजेश्वरी 12वें से 11वें, मेघना 58वें से 47वें और पूजा 57वें से 50वें स्थान पर पहुंच गई हैं।सात विकेट चटकाने के बाद तेज गेंदबाज रेणुका सिंह 38 स्थान की लंबी छलांग के साथ 65वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

श्रीलंका की निलाक्षी डि सिल्वा बल्लेबाजों की सूची में 13 स्थान आगे बढ़कर 57वें पायदान पर हैं। उन्होंने दो मैच में 75 रन बनाए। हसिनी परेरा (16 स्थान के फायदे से 83वें स्थान पर) और अनुष्का संजीवनी (नौ स्थान के फायदे से 89वें स्थान पर) की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।

गेंदबाजों की सूची में पूर्व कप्तान इनोका रणवीरा पांच स्थान के फायदे से 21वें स्थान पर हैं। उन्होंने दो मैच में चार विकेट चटकाए हैं। ओशादी रणसिंघे 64वें से 59वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

दो जीत से भारत आईडब्ल्यूसी तालिका में पाकिस्तान के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। अंतिम मैच में श्रीलंका के खिलाफ जीत से भारत के अंक तालिका के शीर्ष पर दक्षिण अफ्रीका के समान छह अंक हो जाएंगेश्रीलंका के दो अंक हैं जो उसने पाकिस्तान के खिलाफ पिछली श्रृंखला में हासिल किए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख