सोफिया हयात ने किया बड़ा खुलासा, मुझ पर मरते थे रोहित शर्मा, यूं हुआ था ब्रेकअप...

Webdunia
रविवार, 20 जनवरी 2019 (17:21 IST)
सोफिया हयात‍ अक्सर अपनी बोल्ड हरकतों और बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। बिग बॉस की विवादित प्रतियोगी रहीं सोफिया ने फिर एक बार ऐसा खुलासा किया है जिससे भूचाल आ सकता है। सोफिया ने कहा कि टीम इंडिया के उपकप्तान और धमाकेदार बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ उनके साथ रिलेशनशिप थे।
 
सोफिया खुद की जिंदगी पर एक किताब लिखने जा रही हैं और इसमें उन्होंने रोहित शर्मा वाला पार्ट भी जोड़ने की इच्छा जाहिर की है। एक इंटरव्यू में सोफिया ने कहा कि वे रोहित शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थीं और इस रिश्ते का खुलासा वे इस किताब में करने वाली हैं।
 
सोफिया ने कहा कि रोहित मुझ पर जान छिड़कते थे। हम दोनों में बहुत ही करीबी रिश्ता था। हमने साथ में बहुत वक्त गुजारा। सोफिया ने यहां तक किया तक दावा किया है कि रोहित ने पहली मीटिंग, जो लंदन में हुई थी, में ही उन्हें किस किया था।
 
सोफिया ने बताया कि कैसे रोहित से उनका रिश्ता टूटा। सोफिया ने कहा कि दोस्तों के बीच रोहित ने मुझे अपना फैन बताकर परिचय दिया तो मेरा दिल टूट गया और हम दोनों में दूरियां पैदा होने लगीं। हालांकि सोफिया के खुलासे के बाद रोहित का इस पर कोई बयान नहीं आया है।
(Photo courtesy : Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख