टीम इंडिया की लकी चार्म बनेंगी सोनम कपूर

Webdunia
रविवार, 13 अगस्त 2017 (11:56 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर सिल्वर स्क्रीन पर टीम इंडिया की लकी चार्म नजर आ सकती हैं।
 
वर्ष 2008 में प्रकाशित अनुजा चौहान के उपन्यास 'द जोया फैक्टर' पर आधारित शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने फिल्म बनाने के लिए 3 साल के राइट्स खरीदे थे, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में फिल्मकार मनमोहन शेट्टी की बेटी पूजा ने इस किताब के राइट्स खरीदे लेकिन इस बार भी बात नहीं बन सकी। अब इस पर फिल्म बनने जा रही है। चर्चा है कि फिल्म के लीड रोल में सोनम कपूर का नाम तय किया गया है।
 
गौरतलब है कि 'द जोया फैक्टर' जोया सिंह सोलंकी नाम की एक राजपूत लड़की की कहानी है। वह एक विज्ञापन एजेंसी में बड़े पद पर नौकरी करती है और इस दौरान काम के सिलसिले में उसकी भारतीय क्रिकेट टीम के लोगों से मुलाकात होती है। एक समय ऐसा आता है, जब 2010 में वेस्टइंडीज में हुए टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट के दौरान वह टीम इंडिया की लकी चार्म बन जाती है। फिल्म के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख