सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार, इस तरह जताई खुशी...

Webdunia
गुरुवार, 14 मार्च 2019 (18:45 IST)
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण के लिए दिल्ली कैपिटल्स का सलाहकार नियुक्त किया गया। इस नई भूमिका में गांगुली टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम करेंगे। गांगुली ने अपने इस जुड़ाव के बारे में कहा, मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ उसके बोर्ड में आकर काफी खुश हूं।

उन्होंने कहा, मैं जिंदल ग्रुप और जेएसडब्ल्यू ग्रुप को वर्षों से जानता हूं, मैं उनके साथ दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। मैं खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ काम करने को बेताब हूं। दिल्ली की टीम अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है।

दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने कहा, सौरव विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। भारतीय क्रिकेट में काफी कुछ सौरव की वजह से ही हुआ है। यह सम्मान की बात है कि सौरव ने दिल्ली को अपनी आईपीएल टीम के लिए चुना है।

जिंदल ने कहा, हमारी टीम को उनके अनुभव, मार्गदर्शन और सलाह का काफी फायदा मिलेगा। सौरव मेरे लिए परिवार की तरह हैं। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स अपने सत्र की शुरुआत 24 मार्च से वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख