सौरव गांगुली की हालत स्थिर, एक और एंजियोप्लास्टी पर फैसला जल्द

Webdunia
रविवार, 3 जनवरी 2021 (11:44 IST)
कोलकाता। हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए बीसीसीआई अध्यक्ष एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने रविवार को कहा कि उनके स्वास्थ्य संबंधी मानक सामान्य हैं तथा उनकी हालत स्थिर है। गांगुली की स्थिति को देखने के बाद उनकी एक और एंजियोप्लास्टी करने के बारे में फैसला लिया जाएगा।

ALSO READ: सौरव गांगुली की हालत अब ठीक, एंजियोप्लास्टी करने वाले डॉक्टर बोले - क्रिटिकल था ब्लॉकेज
शनिवार को गांगुली की एंजियोप्लास्टी हुई थी। उनके हृदय की तीन धमनियों में अवरोध पाया गया था जिसे हटाने के लिए उन्हें एक स्टेंट लगाया गया था।
 
गांगुली जिस अस्पताल में भर्ती हैं, वहां से जारी बुलेटिन में कहा गया, ‘बीती रात सामान्य रही और उन्हें बुखार नहीं है। वह अभी सो रहे हैं। इसमें बताया कि गांगुली का रक्तचाप 110/70 है तथा उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 98 फीसदी है।
 
चिकित्सकों ने कहा कि गांगुली की स्थिति को देखने के बाद उनकी एक और एंजियोप्लास्टी करने के बारे में फैसला लिया जाएगा।
 
गांगुली का उपचार कर रहे चिकित्सकों में से एक ने शनिवार को कहा था, ‘उनके (गांगुली) हृदय तक जाने वाली तीन प्रमुख धमनियों में अवरोध (ट्रिपल वेसल डिसीज) पाया गया है, इसलिए एक और एंजियोप्लास्टी करने की जरूरत होगी। लेकिन यह उनकी स्थिति पर निर्भर करेगा। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है।‘
 
सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख