जैकब मार्टिन की मदद के लिए आगे आए गांगुली

Webdunia
सोमवार, 21 जनवरी 2019 (18:01 IST)
कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन की मदद के लिए आगे आए हैं जो इस समय वडोदरा के एक अस्पताल में जीवन की जंग लड़ रहे हैं।
 
 
गांगुली ने कहा, मार्टिन और मैं टीम के साथी रहे हैं और मैं उन्हें एक शांत, अंतर्मुखी व्यक्ति के रुप में याद करता हूं। मैं मार्टिन के शीध्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए चाहूंगा कि उनके परिवार को भी यह पता चले कि वे अकेले नहीं खड़े है। 
 
भारत के पूर्व क्रिकेटर मार्टिन 28 दिसंबर को हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए थे, उन्हें फेफड़ों और लीवर में चोट के बाद वडोदरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह वेंटिलेटर पर हैं और अपने जीवन के लिए जूझ रहे हैं। 
 
मार्टिन की पत्नी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को पत्र लिखकर मदद मांगी थी जिसके बाद बोर्ड की तरफ से 5 लाख रुपए की मदद दी गई थी। इसके अलावा बड़ौदा क्रिकेट संघ ने भी आगे आकर 3 लाख रुपए की राशि मंजूर की है। बड़ौदा क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव संजय पटेल मार्टिन के परिवार की मदद करने वाले पहले लोगों में से थे। 
 
इसके अलावा पटेल को टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री से भी मदद का आश्र्वासन मिला है, जो इस समय आगामी श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड में हैं। मार्टिन के परिवार की मदद के लिए जहीर खान, इरफान पठान, युसूफ पठान और मुनाफ पटेल भी आगे आए हैं। 
 
भारत के लिए दस वनडे मैच खेलने वाले मार्टिन ने सितंबर 1999 में गांगुली की कप्तानी में पांच और सचिन तेंदुलकर के नेतृत्व में पांच मैच खैलते हुए 22.57 के औसत से 158 रन बनाए थे। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख