सौरव गांगुली ने कोरोना वायरस से लड़ने में पुलिस की सराहना की

Webdunia
सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (18:02 IST)
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण लागू हुए लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए कोलकाता पुलिस का धन्यवाद दिया है। 
 
कोरोना वायरस के कारण भारत सरकार में लॉकडाउन की घोषणा की है जो तीन मई तक चलेगा। इस दौरान पुलिसकर्मी इसका सख्ती से पालन कराने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं और लोगों को घर में रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 
 
इसके अलावा पुलिसकर्मी जरुरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आए हैं। गांगुली ने ट्वीट कर कहा, 'इस कठिन समय में लोगों की रक्षा करने और अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए कोलकाता पुलिस का शुक्रिया।' 
 
गांगुली के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए कोलकाता पुलिस के उपायुक्त अंजू शर्मा ने कहा, 'आपके प्रोत्साहन के लिए आपका धन्यवाद गांगुली। यह कोलकाता पुलिस और यातायात विभाग को कोरोना से लड़ने के लिए प्रेरित करेगा।' (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख