दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए हॉलैंड, रिचर्ड्सन ऑस्ट्रेलियाई टीम में

Webdunia
सोमवार, 22 जनवरी 2018 (14:45 IST)
मेलबोर्न। स्पिनर जॉन हॉलैंड और तेज गेंदबाज झाय रिचर्ड्सन को अगले महीने होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए सोमवार को ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टेस्ट टीम में जगह दी गई। विक्टोरिया के बाएं हाथ के 30 वर्षीय स्पिनर हॉलैंड ऑस्ट्रेलिया के लिए 2016 में श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट खेले थे लेकिन हाल में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज श्रृंखला में उन्हें मौका नहीं मिला जिसे मेजबान टीम ने 4-0 से जीता।

दुनिया की दूसरे नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 टेस्ट की श्रृंखला के लिए 21 साल के रिचर्ड्सन 5 तेज गेंदबाजों में से एक हैं। एशेज में 25.57 की औसत से सिर्फ 179 रन बनाने के बावजूद सलामी बल्लेबाज कैमरन बेनक्राफ्ट टीम में अपनी जगह बचाने में सफल रहे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि टेस्ट टीम के सभी सदस्य 15 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका रवाना होंगे। इसमें डेविड वॉर्नर शामिल नहीं होंगे, जो ऑस्ट्रेलिया की टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तानी करेंगे।
 
टीम इस प्रकार है-
 
स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर, कैमरन बेनक्राफ्ट, जैकसन बर्ड, पैट कमिंस, पीटर हैंड्सकोंब, जोश हेजलवुड, जॉन हॉलैंड, उस्मान ख्वाजा, नैथन लियोन, मिशेल मार्श, शान मार्श, टिम पेन, झाय रिचर्ड्सन और मिशेल स्टार्क। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख