पेशेवर जादूगर बनना चाहते थे दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर शम्सी

Webdunia
शनिवार, 7 दिसंबर 2019 (17:23 IST)
जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर तबरेज शम्सी क्रिकेट की दुनिया में आने से पहले पेशेवर जादूगर बनना चाहते थे। शम्सी अपने पुराने शौक को क्रिकेट के मैदान पर लेकर आए। उन्होंने यहां घरेलू टी-20 लीग के मैच में विकेट लेने के बाद जश्न मनाने हुए एक जादू दिखाया जिसे क्रिकेट की दुनिया से लेकर सोशल मीडिया तक को आकर्षित किया।
 
बाएं हाथ का यह स्पिनर ने जश्न मनाने के दौरान जेब से लाल रंग का एक रुमाल लेकर दौड रहा था जो पलक झपकते ही एक मीटर लंबे डंडे की तरह बन गया। शम्सी ने शुक्रवार को एएफपी से कहा कि मैं क्रिकेट के मैदान पर हमेशा मस्ती करना चाहता हूं। पेशेवर क्रिकेट में काफी दबाव होता है और कई बार आप यह भी भूल जाते है कि आपने क्रिकेट खेलना क्यों शुरू किया।
 
उन्होंने कहा कि यह थोडा मौज-मस्ती के लिए था। शायद हर किसी को यह पसंद नहीं आया होगा लेकिन मेरी भावनाएं सही थी। मैं चाहता हूं कि अधिक बच्चे खेल का लुत्फ उठाए।
 
दक्षिण अफ्रीका के मजांसी सुपर लीग टी-20 प्रतियोगिता में पार्ल रॉक्स के लिए खेलते हुए शम्सी सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त दूसरे स्थान पर है। उन्होंने 18.00 के औसत से 7 मैचों में 12 विकेट लिए हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख