अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गुप्टिल के शतक से न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 371 रनों का स्कोर

Webdunia
गुरुवार, 3 जनवरी 2019 (15:03 IST)
तौरंगा (न्यूजीलैंड)। मार्टिन गुप्टिल ने न्यूजीलैंड की टीम में वापसी का जश्न शतक बनाकर मनाया जिससे उनकी टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां 7 विकेट पर 371 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
 
 
चोट के कारण हाल के महीनों में बाहर रहने वाले गुप्टिल ने 139 गेंदों पर 138 रन बनाए जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। अंतिम ओवरों में जेम्स नीशम ने 13 गेंदों पर 6 छक्कों की मदद से नाबाद 47 रन की पारी खेली। 
 
इन दोनों के अलावा कप्तान केन विलियम्सन (76) और अनुभवी बल्लेबाज रोस टेलर (54) ने भी अर्द्धशतक जमाए। श्रीलंका की तरफ से लसिथ मलिंगा, नुवान प्रदीप और तिसारा परेरा ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन ये तीनों काफी महंगे साबित हुए। 
 
गुप्टिल ने अपनी पारी के दौरान वनडे में 6000 रन भी पूरे किए। उन्होंने 160वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। इस तरह से सबसे कम पारियों में इस मुकाम पर पहुंचने वाले बल्लेबाजों की सूची में नौवें नंबर पर काबिज हो गए हैं। नीशाम ने 49वें ओवर में 33 रन बटोरे। परेरा के इस ओवर में उन्होंने पांच छक्के लगाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख