श्रीलंका को आईसीसी से 1.15 करोड़ डॉलर की राशि मिलेगी, भ्रष्टाचार के कारण रोकी गई थी राशि

Webdunia
रविवार, 3 मार्च 2019 (19:45 IST)
कोलंबो। श्रीलंकाई क्रिकेट की संकट में घिरी संचालन संस्था ने रविवार को घोषणा की कि उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा रोकी गई 1.15 करोड़ डॉलर की राशि मिल जाएगी। आईसीसी ने इसके अध्यक्ष पद के लिए चल रहे विवाद के कारण 8 महीने तक इस राशि को रोक दिया था।
 
आईसीसी ने श्रीलंका को दी जाने वाली राशि रोक ली थी, क्योंकि देश की सरकार ने पिछले साल चुनाव के बिना ही एक अधिकारी को खेल का काम संभालने के लिए नियुक्त कर दिया था।

श्रीलंका क्रिकेट लंबे समय तक भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझता रहा और हाल में आईसीसी ने उसे सबसे ज्यादा भ्रष्ट क्रिकेट प्रशासन कहा था। अंतत: चुनाव पिछले महीने कराए गए जिसमें शम्मी सिल्वा को अध्यक्ष चुना गया।
 
संचालन संस्था ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट यह घोषणा करना चाहता है कि आईसीसी के साथ उच्च स्तर की चर्चाओं के बाद श्रीलंका क्रिकेट की नई कार्यकारी समिति को आईसीसी से मिलने वाली राशि मिल जाएगी, जो काफी समय से रुकी हुई थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख