श्रीलंकाई क्रिकेटर शेहान मदुशंका की पुलिस रिमांड 9 जून तक बढ़ी

Webdunia
मंगलवार, 2 जून 2020 (21:40 IST)
कोलंबो। पिछले महीने कथित तौर पर हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार श्रीलंकाई क्रिकेटर शेहान मदुशंका की पुलिस रिमांड नौ जून तक बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 25 साल के मदुशंका और उनके एक दोस्त को 23 मई को देश के उत्तर-पश्चिमी प्रांत पन्नाला में कथित तौर पर हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था।
 
डेली मिरर वेबसाइट की खबर के अनुसार पुलिस को मदुशंका के पास 2.7 ग्राम जबकि उनके दोस्त के पास 2.8 ग्राम हेरोइन मिली थी। इसके बाद कुलियापितिया के मजिस्ट्रेट ने इन दोनों को दो जून तक पुलिस रिमांड में भेज दिया था। मंगलवार को आगे की जांच के लिए इनकी पुलिस रिमांड को नौ जून तक बढ़ा दिया गया है। 
 
श्रीलंका के क्रिकेट इतिहास में मदुशंका पहला अनुबंधित खिलाड़ी है जिसे ड्रग रखने के आरोप में रिमांड में भेजा गया है। मदुशंका ने 2018 की शुरुआत में सुर्खियां बटोरी थी जब उसने बांग्लादेश के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय हैट्रिक बनाई थी। 
 
दायें हाथ का यह तेज गेंदबाज एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में पदार्पण मैच में हैट्रिक लेने वाला चौथा खिलाड़ी बना था। मदुशंका ने इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ ही दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। गिरफ्तारी के बाद श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने उनका अनुबंध निलंबित कर दिया था। (भाषा) 

फोटो साभार ट्विटर
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख