नागिन राइवलरी में बांग्लादेश के 5 रनों के भीतर 7 विकेट गिराकर श्रीलंका जीता

श्रीलंका ने बंगलादेश को 77 रनों से हराया

WD Sports Desk
गुरुवार, 3 जुलाई 2025 (12:31 IST)
BANvsSL कप्तान चरित असलंका (106) की शतकीय पारी के बाद वानिंदु हसरंगा (चार विकेट) और कामिंडु मेंडिस ( विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने पहले दिन-रात्रि एकदिवसीय मुकाबले में बुधवार को बंगलादेश को 77 रनों से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली हैं।
245 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश का पहला विकेट परवेज हुसैन इमॉन (13) के रूप में गिरा। उन्हें ए फर्नांडो ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये नजमुल शान्तो ने तंजिद हसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 71रनों की साझेदारी की।

17वें ओवर में नजमुल शान्तों (23) के रनआउट होने से यह साझेदारी टूटी। इसी ओवर में वानिंदु हसरंगा ने लिटन कुमार दास को बिना खातो खोले ही पवेलियन भेज दिया। इसी ओवर में ही हसरंगा ने तंजिद हसन को आउटकर बंगलादेश को बड़ा झटका दिया। तेजिद हसन ने 61 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का लगाते हुए (62) रनों की पारी खेली।

इससे पहले आज यहां श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 29 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। आलम यह था कि पथुम निसंका और कामिंडु मेंडिस तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। निशान मदुश्का (6) तीसरे विकेट के रूप में आउट हुये। ऐसे संकट के समय बल्लेबाजी करने आये कप्तान चरित असालंका ने कुसल मेंडिस के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई।

29वें ओवर में तनवीर इस्लाम ने कुसल मेंडिस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। कुसल मेंडिस ने 43 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 45 रनों की पारी खेली। श्रीलंका का चौथा विकेट जनित लियानगे (29) के रूप में गिरा। उन्हें नजमुल शान्तो ने तंजीम के हाथों कैच आउट कराया। तंजीम का अगला शिकार मिलन रत्नायके (22) बने। वानिंदु हसरंगा (22) को तस्कीन ने आउट किया।

इसी दौरान कप्तान चरित असालंका ने अपना शतक पूरा किया। असालंका ने 123 गेंदों में छह चौके और चार छक्के लगाते हुए 106 रनों की शानदार पारी खेली। तोहीद हृदोय ने इशान मलिंगा (पांच) को रनआउटकर श्रीलंका की पूरी टीम को 49.2 ओवर में 244 पर समेट दिया।बंगलादेश की ओर से तसकीन अहमद ने 47 रन देकर चार विकेट और तंजीम हसन साकिब ने 46 रन देकर तीन विकेट लिये। तनवीर इस्लाम और नजमुल शान्तो ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख