कनाडाई ग्लोबल टी-20 लीग में खेलेंगे स्टीव स्मिथ

Webdunia
शुक्रवार, 25 मई 2018 (13:21 IST)
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिबंधित कप्तान स्टीव स्मिथ 28 जून से शुरू हो रही शुरुआती ग्लोबल टी-20 कनाडा प्रतियोगिता में बतौर मार्की खिलाड़ी क्रिकेट में वापसी करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में तीसरे टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद मार्च में उन्हें 12 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।


स्मिथ अब अंतरराष्ट्रीय स्टार जैसे क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और शाहिद अफरीदी के साथ छह टीमों के टूर्नामेंट में भाग लेंगे। क्रिकेट कनाडा आयोजकों ने बयान में इसकी जानकारी दी। ये छह टीमें कैरेबियन ऑल स्टार्स, टोरंटो नेशनल्स, मांट्रियल टाइगर्स, ओटावा रायल्स, वैंकुवर नाइट्स और विनीपेग हाक्स हैं।

उप कप्तान डेविड वार्नर को भी एक साल के लिए, जबकि कैमरन बैनक्रॉफ्ट को नौ महीने के लिए निलंबित किया गया था। ड्वेन ब्रावो, लसिथ मलिंगा, क्रिस लिन, डेरेन सैमी, डेविड मिलर और सुनील नारायण को भी मार्की खिलाड़ी चुना गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख