भारत के पास टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका : स्टीव वॉ

Webdunia
शनिवार, 1 दिसंबर 2018 (14:21 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा कि चार मैचों की आगामी श्रृंखला भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने का सुनहरा मौका है। श्रृंखला का पहला टेस्ट एडीलेड में 6 दिसंबर को खेला जाएंगा।
 
 
वॉ ने कहा, मुझे लगता है कि यह सुनहरा मौका है। वे लंबे समय से इस दौरे की तैयारी कर रहे होंगे। यह करीबी श्रृंखला होगी। यह पूछने पर कि ऑस्ट्रेलियाई टीम विराट कोहली के बल्ले पर अंकुश कैसे लगाएंगी, वॉ ने कहा, वह महान खिलाड़ी है और तेंदुलकर तथा लारा की तरह उसे बड़े मुकाबले पसंद है। 
 
पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारतीय टीम मुख्य रूप से कोहली पर निर्भर होगी। उन्होंने कहा, विराट इस समय दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। भारत को उससे बड़ी पारियों की उम्मीद होगी लेकिन उनके पास और भी अच्छे बल्लेबाज है। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के पास भी हैं। 
 
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज भारत को कड़ी चुनौती देंगे जिनमें मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड शामिल हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख