वर्चुअल एफवन रेस में आखिरी स्थान पर रहे स्टोक्स

Webdunia
सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (18:38 IST)
लंदन। कोरोना वायरस के कारण खेल गतिविधियां ठप्प पड़ने से वर्चुअल खेलों में हाथ आजमा रहे इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का फार्मूला वन ग्रां प्री रेसिंग में पदार्पण अनुकूल नहीं रहा और वह 19 खिलाड़ियों के बीच आखिरी स्थान पर रहे।
 
5 अप्रैल को हुई इस रेस में फार्मूला वन के कई पूर्व और वर्तमान ड्राइवरों ने भी हिस्सा लिया था। फेरारी के ड्राइवर चार्ल्स लेकलर ने यह आभासी रेस जीती।
 
आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार स्टोक्स रेडबुल के ड्राइवर के रूप में उतरे और 19 कारों के बीच उनकी कार ने 16वें स्थान से शुरुआत की। 
 
लेकिन शुरू में ही उनकी कार फिसलकर ट्रैक से बाहर चली गई जिससे वह अंतिम स्थान पर चले गए इसमें सुधार नहीं कर पाए।
 
स्टोक्स ने बाद में ट्विटर पर मजाकिया अंदाज में कहा, ‘भाग लेना मायने रखता है। यही बात मैं हमेशा अपने बच्चों को बताता हूं।’
 
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड ने कहा कि वह इस ‘गेम’ के आदी हैं और स्टोक्स उन्हें अगली बार अपना जोड़ीदार बना सकते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख